RegionalTop NewsUncategorized

ममता बनर्जी के भाई असीम बंदोपाध्याय का कोविड से निधन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया। असीम बंदोपाध्याय पिछले एक माह से कोरोना से संक्रमित थे, जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा। उनका उपचार कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में चल रहा था।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ.आलोक रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह असीम बंदोपाध्याय ने आखिरी सांस ली। सीएम ममता बनर्जी के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique