NationalTop Newsमुख्य समाचार

पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से न‍िधन

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख डॉ केके अग्रवाल का का निधन हो गया। 62 वर्षीय केके अग्रवाल कोरोना से संक्रमित थे। वे पिछले कई दिन से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्हें 2005 में डॉ बीसी रॉय पुरस्कार और 2010 में पद्मश्री मिला था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में की और नागपुर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।

पिछले एक साल से, वह कोविड महामारी पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे और बीमारी के विभिन्न पहलुओं और इसके प्रबंधन के बारे में बात कर रहे थे। इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए कहा गया, काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11.30 बजे के करीब कोरोना वायरस से निधन हो गया है। जब से वह डॉक्टर बने थे, उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर समर्पित कर दिया था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH