RegionalTop NewsUttar Pradesh

यूपी देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट करने वाला राज्यः सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखीमपुर खीरी दौरे पर पहुंचे। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे कोविड केयर सेंटर गए। यहां कोविड वार रूम में नौ मिनट तक समीक्षा की। कोरोना से निपटने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ पूरे देश की जो लड़ाई चल रही है, उसे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी होने के नाते उत्तर प्रदेश के सामने सर्वाधिक चुनौती थी।

उत्तर प्रदेश में जिस तरह से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में टेस्टिंग का वृहद अभियान चला है, आज उसी का परिणाम है कि प्रदेश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा और एक्टिव केस में कमी आई है। उत्तर प्रदेश के बारे में आशंका व्यक्त की जा रही थी कि 25 अप्रैल से 10 मई के बीच में प्रतिदिन 01 लाख पॉजिटिव केस आएंगे और प्रदेश की स्थिति देश में सबसे भयावह रहेगी।

उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है। प्रदेश में लगभग 4.62 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। 1.60 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 प्लस आयु वर्ग में 8 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

प्रदेश में निगरानी समितियों के माध्यम से स्क्रीनिंग का कार्य चल रहा है। निगरानी समितियां ट्रेसिंग करने के साथ ही मेडिसिन किट का भी वितरण करती हैं। इसके बाद RRT वहां जाकर लक्षणयुक्त और संदिग्ध व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट करती है। लखीमपुर खीरी में इस समय महज 1,400 के आस-पास एक्टिव केस बचे हैं। पॉजिटिविटी रेट 04 प्रतिशत के आस-पास है। कोरोना की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन को टेस्ट बढ़ाने के लिए कहा गया है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique