City NewsUttar Pradesh

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर व्यक्त किया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मौर्य ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण चेतना के प्रखर संवाहक सुंदरलाल बहुगुणा ने 70 के दशक में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने की परंपरा को बनाए रखा। विश्व में वृक्ष मित्र के नाम से प्रसिद्ध रहे पद्म विभूषण, विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा काफी वर्षों से हिमालय में वनों के संरक्षण के लिए काम कर रहे थे। उनके निधन से पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े लोगों को गहरा दुःख पहुंचा है। उनका निधन देश व समाज की अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये उनके शुभचिंतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना की है प्रभु पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजनो को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH