Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी के निर्देश के बाद कानपुर में बच्चों के लिए नगर निगम अस्पताल जल्द होगा शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूरे देश में कोरोना महामारी के खिलाफ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में एक वृहद अभियान चला है। इस सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना देश व पूरी दुनिया कर रही है:। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि कोविड की दूसरी लहर में प्रदेश में एक लाख केस प्रतिदिन आएंगे। प्रदेश में 24 अप्रैल, 2021 को सर्वाधिक 38 हजार केस आए थे, उसके बाद इसमें निरंतर कमी आती गई।

उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग कार्य कर रही हैं। RRT लक्षणयुक्त लोगों का टेस्ट कर रही है। हमने ‘ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट’ का एग्रेसिव अभियान पूरे प्रदेश में प्रारंभ किया। उसका परिणाम है कि आज प्रदेश में 4.65 करोड़ से अधिक टेस्ट संपन्न किए जा चुके हैं। दूसरी लहर में ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति का चैलेंज हम सबके सामने आया। हम भारत सरकार को ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के लिए धन्यवाद देते हैं, जिसके माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति हर एक शहर में करवाई जा सकी। हर जनपद को मेडिकल ऑक्सीजन की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कानपुर मंडल में 30 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में कालाबाजारी या किसी तरह के शोषण पर प्रदेश सरकार सख्ती करते हुए संपत्ति तक जब्त करने की कार्रवाई करेगी। दूसरी लहर में कुछ लोगों ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने का प्रयास किया। यूपी सरकार ने ऐसा करने वालों पर NSA लगाया।

सीएम योगी ने कहा कि ब्लैक फंगस की एक नई समस्या हमारे सामने आई है। हमने कानपुर में इस बीमारी के उपचार के लिए एक सेंटर बनाने को कहा है। जहां पर्याप्त मात्रा में लोगों को दवा मिल सकेगी। कानपुर में बच्चों का एक नगर निगम हॉस्पिटल पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था। मैंने यहां के मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को नगर निगम के साथ मिलकर के उस अस्पताल को फिर से संचालित करने का निर्देश दिया है। आज उत्तर प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित है। अभी भी लोगों को बताना होगा कि ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ के नियम का पालन जरूर करें। पब्लिक फंक्शन में भी भीड़ न होने दें। प्रत्येक व्यक्ति का जीवन और उसकी जीविका महत्वपूर्ण है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH