International

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले दुनिया के पहले पुरुष का निधन

लंदन। 81 वर्षीय विलियम शेक्सपियर, जोकि लंदन के पहले पुरुष थे जिनको कोविड वैक्सीन का डोज़ दिया गया था, उनका निधन हो गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि मौत का कारण कोई और बीमारी थी और उसका वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है।

विलियम लंदन के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के पहले पुरुष थे जिनको टीका लगाया गया था। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ भी विलियम का निधन किसी अन्य बीमारी से हुआ है। पिछले साल 8 दिसंबर को टीका लगवाने की प्रक्रिया शेक्सपियर ने कोवेंट्री शहर के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में संपूर्ण की थी।

यूँ तो विलियम विश्व के पहले पुरुष थे लेकिन पहले व्यक्ति नहीं, उनसे पहले 91 वर्षीया महिला मार्गरेट कीनन को पहली वैक्सीन का जैब मिल चुका था। दोनों व्यक्तियों ने एक ही अस्पताल में फ़ाइज़र बायोएनटेक का जैब एक दूसरे के बाद लिया था। जेने इन्स, जोकि विलियम के मित्र हैं उनके द्वारा पता चला के शेक्सपियर का निधन 20 मई को हो गया था उसी अस्पताल में जहां उन्होंने वैक्सीन लगवाई थी। विलियम रोल्स रॉयस कंपनी में काम कर चुके थे और साथ ही एक पैरिश काउंसलर भी थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH