NationalTop News

देश में कोरोना के मामले लगातार हो रहे कम, बीते 24 घंटे में आए इतने केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.31 लाख नए केस मिले हैं, जबकि 3 जून को यही आंकड़ा 1.33 लाख था।

24 घंटे में 2705 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 2.85 करोड़ लोग संक्रमित हुए। इनमें से 2.05 करोड़ लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में ही 2.05 लाख लोग ठीक हुए हैं।

अगर पिछले 5 दिनों का आंकड़ा देखें, तो अब तक 11.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 30 मई को 2.83 लाख, 31 मई को 2.55 लाख, 1 जून को 2.31 लाख, 2 जून को 2.12 लाख, जबकि 3 जून को 2.05 लाख लोग ठीक हुए। देश में अभी 16.31 लाख एक्टिव केस हैं। यानी इतने लोगों का इलाज चल रहा है। 3.40 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique