NationalTop News

जेल जाने के लिए पीएम मोदी को शख्स ने दे डाली धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवक ने जेल जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में फोन करके पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तालाश शुरू कर दी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का नाम सलमान उर्फ अरमान है। उसने पुलिस को बताया है कि वह जेल जाने की इच्छा रखता है, इसलिए ऐसा किया।आरोपी सलमान ड्रग्स का आदि है और साल 2018 में उसे बाल सुधार गृह भी भेजा गया था। उसे बाल सुधार गृह एक मर्डर केस में नाम आने पर भेजा गया था। शख्स ने गुरुवार रात को पुलिस को 112 पर फोन करके यह धमकी दी थी।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique