Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

नई दिल्ली। पूरे विश्व में पांच जून को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पौधारोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

योगी ने कहा कि वर्ष 2018 में 11 करोड़ और वर्ष 2019 में 22 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त किया। विगत वर्ष कोविड के बावजूद 25 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीते 04 वर्षों में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं। वर्ष 2017 में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें 05 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया।

उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष भी हम लोगों ने एक लक्ष्य रखा है। वन महोत्सव के कार्यक्रम जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होंगे, जिसमें 30 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य है। आपको बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की और से की गई थी। पर्यावरण दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी। इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH