RegionalTop NewsUncategorizedUttar Pradesh

सीएम योगी ने राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर किया उन्हें याद, ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की आज जयंती मनाई जा रही है। उनका जन्म 1897 में ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी प्रांत (उत्तर प्रदेश) के शाहजहांपुर में हुआ था। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी तो थे ही, इसके अलावा वो एक बेहतरीन कवि और अच्छे लेखक भी थे।

उन्हें साल 1918 के मैनपुरी षडयंत्र और 1925 के काकोरी कांड में हिस्सा लेने के लिए जाना जाता है। उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद किया।

सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, माँ भारती के अमर सपूत, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की क्रांतिकारी धारा के प्रमुख सेनानी अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आपका बलिदानी जीवन हमें राष्ट्र सेवा के लिए युगों-युगों तक प्रेरित करता रहेगा।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique