EntertainmentTop News

युजवेंद्र चहल ने अपने फैंस को दी डबल खुशखबरी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल के फैन्स के लिए डबल खुशखबरी है। चहल का सिलेक्शन श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान किया। जबकि दूसरी अच्छी खबर खुद चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। ये खुशखबरी चहल के माता-पिता से जुड़ी हुई है।

युजवेंद्र चहल ने एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह अपने परिवार के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। चहल ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि उनके माता-पिता पूरी तरह ठीक हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले उनके माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

चहल ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी का प्रार्थना करने और समर्थन के लिए शुक्रिया। जिस तरह की मदद हमें दोस्तों, परिवार और आप सभी के संदेशों से मिली, उसके हम शुक्रगुजार हैं। माता-पिता स्वस्थ हैं और हम सभी से सुरक्षित रहने की अपील करते हैं।’

बता दें कि चहल के माता-पिता के संक्रमित होने की जानकारी उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने दी थी। उन्होंने बताया था कि चहल के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चहल के पापा अस्पताल में एडमिट हैं और मां का घर में ही इलाज चल रहा है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique