EntertainmentTop News

नुसरत जहां पर निखिल जैन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

नई दिल्ली। नुसरत जहां और निखिल जैन के बीच अनबन अब काफी चर्चा में आ गई है। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर काफी समय तक चुप्पी साध रखी थी। हाल ही में नुसरत ने अपनी शादी को अवैध बताते हुए निखिल पर आरोप लगाए, जिसके बाद उनके पति निखिल जैन ने भी चुप्पी तोड़ी और अपने रिश्ते में आई दरार की वजह की तरफ इशारा कर दिया। निखिल जैन ने अपने बयान में अपनी बातों को रखा और फैंस को अपना पक्ष सुनाते हुए सच्चाई से रूबरू कराने की कोशिश की।

ये कोई नहीं जानता कि नुसरत जहां और निखिल जैन के प्यारे से रिश्ते में कड़वाहट क्यों आई। इतना तय है कि इस रिश्ते में पिछले कई महीनों से खटपट चल रही थी। जो अब खुलकर सामने आ रही है। खबरें हैं कि नुसरत का अपने को-स्टार यश दासगुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है।निखिल ने हाल ही में अपनी बातों में भी कुछ इसी तरफ इशारा किया है। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर यश का नाम नहीं लिया।

निखिल जैन ने जो बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि साल 2020 अगस्त में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके तेवर बदलने लगे, जिसका कारण केवल वही जान सकती थीं। मेरी पत्नी के बर्ताव में इतना बदलाव आने लगा कि एक बार को मैं भी सोच में पड़ने लगा था।

यश दासगुप्ता और नुसरत जहां दोनों साथ फिल्म में दिखाई दिए थे, इस फिल्म में उनके साथ मिमि चक्रवर्ती भी लीड रोल में थीं। फिल्म का नाम था, ‘एसओएस कोलकाता’। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों को कई बार साथ में देखा गया। नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यश के साथ कई तस्वीरों को शेयर भी किया था।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique