Entertainment

खतरों के खिलाडी 11: स्टंट करते वक़्त चोट का शिकार हुए वरुण सूद, ठीक होते ही लौटे सेट पर

credits: Google

खतरों के ख‍िलाड़ी 11 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। इस शो में कंटेस्टेंट्स काफी खतरनाक स्टंट्स करते हैं। शो अपने कंटेस्टेंट को लेकर लगातार खबरों में छाया रहता है। हाल ही में शो के कंटेस्‍टेंट वरुण सूद एक खतरनाक स्‍टंट करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गये जिसके बाद उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण की कलाई में चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें स्टंट के दौरान दर्द से तपड़ते हुए देखा गया। इस शो की टीम को आशंका थी कि उनकी कलाई की हड्डी में फ्रैक्चर ना हो जाए। इलाज के कुछ घंटे बाद ही वरुण को दर्द से राहत मिल गई। डॉक्टर ने वरुण को दो से तीन दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी थी। हालांकि अब खबरें ये भी आ रही हैं कि वह सेट पर वापस लौट चुके हैं।

स्टंट पर आधारित टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने रोमांच के लिए जाना जाता है। फिलहाल श्वोता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे टीवी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय कलाकार इस शो का हिस्सा हैं। शो के फॉरमेट को देखते हुए घायल होना आम बात है। बता दें कि इससे पहले इस शो कंटेस्‍टेंट अनुष्‍का सेन के कोरोना पॉजिटिव होने की भी खबर आई थी। हालांकि अनुष्‍का अभी क्वारंटाइन हैं। जबकि इनके अवाला सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH