Entertainment

रणवीर सिंह के जन्मदिन के पर करण जौहर का बड़ा एलान, नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फस्ट लुक किया शेयर

मुंबईः ६ जुलाई १९८५ को आज ही के दिन बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह का जन्म हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एलान किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने इसे लिखा है। 2022 में ये अनोखी कहानी थिएटर में रिलीज होगी।

करण जौहर ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए लिखा-  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे। इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने इसे लिखा है. 2022 में ये अनोखी कहानी थिएटर में रिलीज होगी। #RockyAurRaniKiPremKahani #RRKPK.

बताते चले कि बॉलीवुड की ये जोड़ी इससे पहले गली बॉय में नजर आ चुकी है। इस फिल्म को लोगों द्वारा खासा पसंद किया गया था और अबकी बार फिर से यह जोड़ी लोगों के दिलो में धूम मचाने को तयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी फिल्मी परदे पर क्या कमाल दिखाती है और लोगों का कितना मनोरंजन करती है। इसके अलावा आलिया और रणवीर करण जौहर की तख्त में भी नजर आने वाले हैं. हालांकि, फिल्म अभी पोस्टपोन कर दी गई है। ये मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल जैसे सितारे भी होंग।

=>
=>
loading...