Top Newsमुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 2500 करोड़ की ड्रग्स के साथ बड़े रैकेट का हुआ भंडाफोड़

दिल्लीः दिल्ली पुलिस  के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस ने  2500 करोड़  की 350 किलो हेरोइन (Heroine) जब्त की है। इतना ही नहीं पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं और एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी है। ये अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा है। बरामद की गई हिरोइन की कीमत ढाई हजार करोड़ बताई जा  रही है। यह मामला नार्को टेररिज्म से जुड़ सकता है। नार्को टेररिज्म के एंगल पर जांच जारी है।

इससे पहले बीते मई महीने में दिल्ली पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी। करीब 125 किलो हेरोइन के साथ दो अफगानिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। पश्चिमी जिले की पुलिस को लगातार ड्रग्स तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

=>
=>
loading...