EntertainmentSports

हरभजन सिंह-गीता बसरा के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

मुंबईः एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा दूसरी बार मां बनी हैं। गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। कपल पहले से एक बेटी के पेरेंट्स हैं, जिसका नाम हिनाया हीर है। हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। गीता और हरभजन सिंह घर में नन्हे मेहमान के आने से बेहद एक्साइटेड हैं।

दूसरी बार मां बनीं गीता बसरा

गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी। उनकी शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत के नामी सितारों ने शिरकत की थी। अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आई थीं। गीता के प्रेग्नेंसी लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और गीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। गीता की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया गया था। गीता बसरा अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त काफी फिट नजर आई थीं। योगा करते हुए गीता ने अपने वीडियो भी शेयर किए थे।

=>
=>
loading...