NationalTop News

सपा ने यूपी को सिर्फ लूटा : अमित शाह

अमित शाह, भाजपा, उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुरAMIT SHAH

 

 

अमित शाह, भाजपा, उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर
AMIT SHAH

शाहजहांपुर। भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह आज उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जनसभा को संबोधि‍त कर रहे थे। शाह का दावा है कि सिर्फ उनकी पार्टी ही देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को विकास की सहीं राह पर ला सकती है। अमित शाह ने आज शाहजहांपुर में सत्ता परिवर्तन रैली में चाचा-भतीजे और बुआ-भतीजे पर तंज कसी।

अमित शाह ने रैली में भारत माता की जय कराकर लोगों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के उदाहरण का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश आज कई चक्रव्यूह में फंसा है। कभी चाचा-भतीजे का शिकार बनता है तो कभी बुआ-भतीजे की सरकार इसको लगातार पीछे ले जाती है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि सपा एवं बसपा हमेशा से ही परिवार और जातिवाद की राजनीति करती आयी हैं, यह दोनों ही पार्टियॉं प्रदेश का विकास किसी हाल में नहीं कर सकतीं हैं।

इस रैली में शाह ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और “राहुल गांधी की खिचाईं करते हुए कहा कि राहुल बाबा हमसे सवाल मत पूछिए हर बार गड़बड़ हो जाती है।” उन्‍होनें क‍हा नोटबंदी से ममता बैनर्जी और मायावती जैसे नेताओं के चेहरे भी उतर गये है।

 

=>
=>
loading...