Entertainment

बॉलीवुड के सितारों ने दी भारतीय हॉकी खिलाड़ियो को बधाई, 41 साल बाद दर्ज की ऐतिहासिक जीत

दिल्लीः ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की इस सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है। हर कोई खुशी से झूम रहा है। इस खास मौके को देखते हुए सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सितारो ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है। जिसमें शाहरुख से लेकर अक्षय कुमार सभी ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया है।

शाहरुख खान
शाहरुख खान ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर अपनी खुशी व्यक्त की। किंग खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत खूब, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ढेरों बधाई। कौशल और लचीलापन चरम पर है। क्या शानदार जीत है।

तापसी पन्नू
पिंक अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इंडियन हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘और ये एक कांस्य पदक है’।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इतिहास रचने पर ढेरों बधाई। 41 साल बाद ओलांपिक में पदक। क्या मैच था, शानदार वापसी’।

अनिल कपूर
अद्भुत जीत। काश मेरे पिता आज जिंदा होते तो वो भी आज इस एतिहासिक दिन को देखते। वो आज वहां से खुश हो रहे होंगे… पुरुष हॉकी टीम आपको ढेरों बधाई। बहुत-बहुत मुबारक हो।
 

=>
=>
loading...