City NewsRegional

भोपालः दादा-दादी की बहादुरी ने लोगों को किया हैरान, पोती को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़े बुजुर्ग

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला देखने को मिला जिसके बारे में जिस-जिस ने सुना हैरान रह गया। एक जंगली तेंदुए ने दो साल की मासूम बच्ची को आसान खाना समझकर उसको दबोच लिया। जिसके बाद अपनी मासूम पोती को बचाने के लिए दादा-दादी तेंदुए से भिड़ गए। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए मासूम को जंगली जानवर के जबड़े से निकाल लिया। आस-पास के लोगों को जब इस घटना के बारे में जानकारी मिली, तो हर कोई हैरान रह गया। हर कोई बुजुर्ग दंपती के साहस की चर्चा कर रहा है।

 

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार (19 अगस्त) की रात कूनो नेशनल पार्क के पास एक गांव में हुआ। यहां एक घर के आंगन में बुजुर्ग दंपती अपनी पोती के साथ सो रहे थे। उस दौरान तेंदुआ घर में घुस आया और उनकी दो साल की पोती को उठा लिया। बच्ची ने रोना शुरू किया तो 50 वर्षीय दादी बसंती बाई गुर्जर की नींद खुल गई। तेंदुए के जबड़े में अपनी बच्ची को देखकर उनकी सांसें अटक गईं और मुंह से चीख निकल गई।

 

तेंदुए से ऐसे भिड़ गए बुजुर्ग दंपती
अपनी पोती को जंगली जानवर के जबड़ों में फंसा देखकर बसंती बाई हड़बड़ा गईं। उन्होंने शोर मचाते हुए तेंदुए को जोरदार लात जमा दी। तेज आवाज सुनकर बच्ची के दादा 55 वर्षीय जय सिंह गुर्जर भी जाग गए। उन्होंने भी पूरी ताकत से तेंदुए पर हमला कर दिया। दादा-दादी ने बच्ची को झपट लिया और उसे तेंदुए के जबड़े से छीनने की कोशिश करने लगे। इसके बाद उन्होंने तेंदुए की नाक और मुंह लगातार हमले किए।

 

छीनाझपटी में घायल हो गए दादा-दादी
बताया जा रहा है कि खुद पर हमला होते देख तेंदुए ने बच्ची को तो छोड़ दिया, लेकिन बसंती और जय सिंह पर हमला कर दिया। इससे दोनों बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान शोर व चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी जाग गए और लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। ऐसे में तेंदुआ जंगल में भाग गया।

 

=>
=>
loading...