EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

टेलीविजन और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण आज सुबह निधन हो गया है। उनकी उम्र 40 साल थी। उन्हें टीवी शो बालिका वधू में अपनी भूमिका के लिए काफी प्रसिद्धी मिली थी। मुंबई के कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। शुक्ला को सुबह ही दिल का दौरा पड़ा था।सिद्धार्थ शुक्ला  बीग बॉस 13 के विनर रह चुके है। इसी के साथ ही वो खतरों के खिलाड़ी 7 के भी विनर रह चुके है।

 

कल रात तक ठीक थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था।

 

उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल एड में भी काम किया। इस ऐड के बाद उन्हें टीवी शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ में लीड रोल मिला। हालांकि उन्हें इस धारावाहिक से खासी पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कलर्स टेलीविजन के शो ‘बालिका वधू’ में सिव का किरदार मिला। इस धारावाहिक से सिद्धार्थ ने पहचान बनाई।

 

इसके बाद सिद्धार्थ कलर्स के ही एक शो ‘दिल से दिल तक’ में रश्मि देसाई के साथ नजर आए। इस धारावाहिक में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उन्होंने साल 2013 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। इस शो के जज करण जौहर थे। सिद्धार्थ के लुक्स से इम्प्रेस होकर करण ने शो के बाद सिद्धार्थ को अपनी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में अहम रोल भी दिया था।

 

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों बिग बॉस 13 में मिले थे। दोनों की आए दिन रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ती रहती थीं। सिद्धार्थ के निधन की खबर से शहनाज टूट गई हैं।

 

 

 

 

 

=>
=>
loading...