SportsTop News

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपना सपना किया पूरा, कहा- सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा का सपना पूरा हो गया है, लेकिन नीरज का एक और सपना पूरा होना बाकी था। जो उन्होंने अपने माता-पिता के लिए देखा था। शनिवार को ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए  नीरज ने एक चार्टर्ड फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ तस्वीर साझा की।

 

उन्होंने तस्वीर शेयर करने के साथ उसके कैप्शन में लिखा, ‘आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’

 

बता दें कि टोक्यो से लौटने के बाद नीरज की व्यस्तता बढ़ गई है। वे लगातार अलग-अलग जगह पर सम्मान कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इन सबकी वजह से वह अपने परिवार को भी समय नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि पिछले महीने उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए 2021 में होने वाले कई टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन 2022 में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे।

 

=>
=>
loading...