RegionalUttar Pradeshमुख्य समाचार

यूपी के कन्नौज से चौंकाने वाली खबर, 15 साल की किशोरी की आंख से आंसू के साथ निकल रहे पत्थर

कन्नौजः आपने आंसू से पत्थर पिघलाने वाली कहावत तो खूब सुनी होगी, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी की आंखों से आंसू के साथ पत्थर गिर रहे हैं। ऐसा हैरतअंगेज वाकया कंन्नौज की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ हो रहा है। करीब दो माह से किशोरी की बायीं आंख से आंसू के साथ पत्थर के टुकड़े निकल रहे हैं।

पिता किशोरी की आंखे कई डॉक्टर को दिखा चुका है, लेकिन कोई उसकी बीमारी के बारे में नही बता पा रहा है। दूसरी तरफ डॉक्टर इसे कोई बीमारी न कहकर किशोरी द्वारा प्लांट किया हुआ शिगूफा बता रहे हैं।

आंख से पत्थर निकलने का यह अजीबो-गरीब मामला कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया बलिदासपुर गांव का है। यहां की 15 वर्षीय चांदनी का दावा है कि उसकी बाई आंख से पत्थर के टुकड़े निकलते हैं। जिस कारण आंख लाल रहती है और काफी दर्द होता है। बेटी की इस समस्या से माता-पिता भी परेशान हैं।

चांदनी के पिता मुश्ताक का कहना है कि 17 जुलाई से उनकी पुत्री के साथ ऐसा हो रहा है। बाईं आंख से प्रति दिन पत्थर निकलते है। मुस्ताक ने अपनी क्षमता के अनुसार बेटी की आंख का सीतापुर, रुहेलखण्ड, बरेली समेत कई जगहों पर इलाज कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। न ही आंख से पत्थर निकलने का कारण पता चल सका.

 

इस अजीब बीमारी को देख कन्नौज के नेत्र विशेषज्ञ भी हैरत में हैं। उनका कहना है कि मेडिकल साइंस में आज तक ऐसा कोई मामला सामने नही आया है। वह इसे कोई बीमारी न होकर किशोरी की प्लान की हुई कोई नौटंकी करार दे रहे हैं।

=>
=>
loading...