RegionalUttar Pradeshमुख्य समाचार

मेरठ में दर्दनाक तरीके से इलेक्ट्रीशियन की ईट से पीटकर मौत, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र की रक्षापुरम कॉलोनी में बुधवार देर रात एक इलेक्ट्रीशियन की ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने गंगानगर थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है। हालांकि गुरुवार रात कर हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से मसूरी गांव निवासी गुड्डू गाजियाबाद में इलेक्ट्रीशियन व प्लंबर का काम करता था। उसके ससुर रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित अप्सनोवा अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार रात वह अपनी पत्नी के साथ सलारपुर निवासी अपने ससुर देवी सिंह से मिलने के लिए आया था। रात के समय वह अस्पताल में गए थे। बताया गया कि वह रात के समय ही अस्पताल से निकला था। जिसके बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया।

गुरुवार तड़के सुबह उसका शव रक्षापुरम कॉलोनी में पड़ा हुआ मिला। पास में मोटरसाइकिल व खून से सनी इंटरलॉकिंग ईंट पड़ी मिली। प्रथमदृष्टया ईंट से सर पर पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई। मौके पर पंहुची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पंहुची, जहां डॉक्टरों ने 32 वर्षीय गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर की मदद से मृतक की शिनाख्त की। फोन पर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।

घटना के बाद मृतक की पत्नी ने गंगानगर थाने पंहुचकर नामदज तहरीर दी है। पत्नी ने गुड्डू के सहकर्मी जतिन पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। लेकिन घटना के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ा सहकर्मी जितेंद्र
मृतक घोषित होने के बाद गंगानगर पुलिस ने गुड्डू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके से बरामद खून से सनी इंटरलाकिंग टाइल व मृतक का मोबाइल सील कर दिया। मृतक की बाइक भी थाने लाई गई। मृतक की पत्नी सपना की आशंका पर पुलिस ने अप्सनोवा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें एक युवक गुड्डू के साथ आता दिखाई पड़ा। वहीं उसकी पहचान गुड्डू के सहकर्मी जितेंद्र निवासी बेहटा हाजीपुर के रूप हुई। सपना ने पुलिस को तहरीर देते हुए जितेंद्र पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

एसएचओ गंगानगर ऋषिपाल मलिक ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स को भी जांच मेंशामिल किया गया है। पुलिस आरोपी जितेंद्र को पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपी केपकड़े जाने के बाद हत्या करने के कारणों का पता चल सकेगा।

 

=>
=>
loading...