EntertainmentTop News

जन्मदिनः बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देव आनंद पर मरती थी फीमेल फैंस, काला कोर्ट बन गया था आनंद के लिए मुसीबत

मुंबईः बॉलीवुड के सदाबाहार एक्टर देव आनंद हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े सुपर स्टार  माने जाते रहे हैं। आज के दिन ही ( 26 सितंबर 1923) को उनका जन्म हुआ था। उनका आलम ये था कि उनके लुक्स और अलग अंदाज को देखकर लड़कियों में उनके प्रति एक अलग तरह की दीवानगी थी। उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां  घंटो इंतजार किया करती थी।  खासकर जब देव आनंद सफेद शर्ट पर काले कोट में बाहर निकलते थे, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की कतार लग जाती थी।

देव आनंद का काला कोट काफी मशहूर हो गया था। उनके काले कोट की दीवानगी इस कदर लोगों में बढ़ चुकी थी कि कोर्ट ने देव आनंद के काला कोट पहनने पर रोक लगा दी। जानिए देव आनंद के काले कोट में ऐसा क्या खास था, जिस वजह से कोर्ट को उनके काले कोट पहनने पर बैन लगाना पड़ा?

देव आनंद को बॉलीवुड का फैशन आइकन भी माना जाता था। अपने जमाने में वह अपने फैशन की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते थे।साल 1958 में उनकी फिल्म ‘काला पानी’ आई थी। मूवी में उनका लुक था खूब पसंद किया गया था। उन्होंने फिल्म में सफेद शर्ट और काले कोट पहना था। जिसके बाद से देव आनंद के सफेद शर्ट और काले कोर्ट की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई थी कि लोग उन्हें कॉपी करने लगे थे। लड़किया उनके इस लुक पर फिदा रहती थीं।

काला कोट बन गया मुसीबत
देव आंनद का ये लुक धीरे धीरे मुसीबत बन गया था। लड़कियां उनके प्यार में इतनी पागल हो गई थीं कि उनके लिए छत से धलांग तक लगाने को तैयार हो जाती थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट को दखल देना पड़ा। कोर्ट ने देव आनंद को पब्लिक में काले कोर्ट को ना पहनने की सलाह दी और इस पर बैन लगा दिया।

बॉलीवुड में ये पहला मौका था जब कोर्ट के किसी सितारे के पहनावे पर दखलअंदाजी की हो। लेकिन देव आनंद की दीवानगी का आलम ही कुछ ऐसा था कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट को ऐसा करना पड़ा।

देव आनंद की मुख्य अभिनेता के रूप में आखिरी फिल्म ‘चार्जशीट’ थी। इस दौरान उनकी उम्र 88 साल हो चुकी थी। 4 दिसंबर, 2011 को लंदन में हिन्दी सिनेमा ने अपना सबसे कीमती सितारा खो दिया।

 

 

=>
=>
loading...