Top NewsUttar Pradesh

45 लाख गन्ना किसानों को योगी सरकार का तोहफा, गन्ना समर्थन मूल्य में ₹25 का इजाफा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के मन की मुराद पूरी कर दी है। सीएम ने घोषणा की है कि अब तक जो गन्ना ₹325/क्विंटल खरीदा जाता था, वह अब ₹350/क्विंटल में खरीदा जाएगा। इसी तरह ₹315/क्विंटल वाले सामान्य प्रजाति के गन्ने की कीमत अब ₹340/क्विंटल मिलेगी। यही नहीं, अस्वीकृत प्रजाति माने जाने वाले करीब 01 फीसदी गन्ने के मूल्य में भी ₹25/क्विंटल बढ़ोतरी की गई है। अब तक ₹310 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाने वाला अस्वीकृत गन्ना भी अब ₹335 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने किसानों के बिजली बिल के बकाये पर ब्याज माफ करने की घोषणा की है। सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ स्थित डिफेन्स एक्सपो कार्यक्रम स्थल आयोजित किसान सम्मेलन में यह बड़ी घोषणाएं कीं।

किसानों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का आधार किसान और गरीब कल्याण है। गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की बहुप्रतीक्षित आस पूरी करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, प्रदेश के 45.44 लाख किसानों को इस वर्ष बढ़े हुए गन्ना मूल्य से लगभग रु.4,000 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि की प्राप्ति होंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH