EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

जानिए कहां से आया फिल्म इंडस्ट्री में ‘वुड’ शब्द, क्यो किया जाता है हर इंडस्ट्री में इसका यूज़

मुंबईः पूरी दुनिया में हर साल अलग अलग भाषाओं में सैकड़ों फिल्में बनती हैं। फिल्म इंडस्ट्री दुनिया के सबसे बड़े कारोबार में से एक है। लाखों-करोड़ों लोग पूरी दुनिया में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस कारोबार से जुड़े हैं। भारत की बॉलीवुड इंडस्ट्री भी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में शुमार है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की वैल्यू 183 अरब डॉलर से ज्यादा की है। देश-दुनिया में फिल्म इंडस्ट्री को हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड जैसे नामों से जाना जाता है।

भारत में अलग अलग भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड, कॉलीवुड, लॉलीवुड और टॉलीवुड जैसे शब्दों से पहचानी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इन शब्दों में ‘वुड’ शब्द का इस्तेमाल क्यों होता है? आइए जानते हैं कि कहां से जुड़ा फिल्म इंडस्ट्री से ये शब्द ‘वुड’ और कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?

इस वजह से हुआ वुड शब्द का इस्तेमाल

वुड शब्द का इस्तेमाल मुख्य रूप से हॉलीवुड, टॉलीवुड, बॉलीवुड जैसे फिल्म इंडस्ट्री में किया जाता है। इसकी शुरुआत सबसे पहले वहीं हॉलीवुड से हुई। दरअसल, एच. जे. विटले (H.J. Whitley) ने की थी। उन्हें हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का पिता भी कहा जाता है। हॉलीवुड नाम रखने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। एच. जे. विटले ने ये नाम अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र में स्थित हॉलीवुड जिले के नाम पर इंडस्ट्री का नाम रखा। जैसे जैसे दुनिया में फल्में बनने लगी, वैसे वैसे बाकी फिल्म इंडस्ट्री का नामकरण होता रहा। जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड, लॉलीवुड, सेंडलवुड जैसी तमाम इंडस्ट्री मौजूद हैं।

बॉलीवुड
हिन्दी इंडस्ट्री को बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। मुंबई या बॉम्बे सिनेमा का गढ़ होने की वजह से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का नाम ‘बॉलीवुड’ रखा गया था।

लॉलीवुड
पाकिस्तान में लाहौर फिल्म इंडस्ट्री का गढ़ है। इसलिए इसका नाम ‘लॉलीवुड’ है। यहां पंजाबी और उर्दू भाषा में फिल्में बनाई जाती है।

कॉलीवुड
यह नाम तमिल तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है।

सेंडलवुड
कन्नड़ फिल्मों के इंडस्ट्री सेंडलवुड के नाम से जानी जाती है।

टॉलीवुड
टॉलीवुड का नाम तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री इस्तेमाल करती है।

 

=>
=>
loading...