InternationalTop News

क्रिसमस बाजार में घुसा ट्रक, 12 को रौंदा, आंतकी हमले का शक

बर्लिन, क्रिसमस बाजार, 12 को रौंदा, घुसा ट्रक, 50 घायल

बर्लिन, क्रिसमस बाजार, 12 को रौंदा, घुसा ट्रक, 50 घायल

बर्लिन। जर्मनी के बर्लिन के एक व्यस्तम क्रिसमस बाजार में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंद दिया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 50 घायल हो गए।

बर्लिन के लोकप्रिय कायसर विलहेम मेमोरियल चर्च के पास यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रिसमम बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक को अपनी ओर बढ़ता देख लोग यहां-वहां भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, ट्रक में एक शख्स मृत पाया गया जबकि ब्राइशाइप्लात्ज के पास एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने ट्वीट कर कहा, गिरफ्तार किया गया शख्स ट्रक चालक है या नहीं अभी इसकी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने संभावित आतंकवादी हमले के बिंदु से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने काइसर विलहेम मेमोरियल चर्च के पास के क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया है और घटनास्थल पर पुलिस की कई गाडय़िां और एंबुलेंस हैं। पुलिस ने लोगों को घरों में ही रहने और अफवाहें नहीं फैलाने की सलाह दी है।जर्मनी की चांसल एंजेला मर्केल के प्रवक्ता स्टेफन सेबर्ट ने सोमवार रात ट्वीट कर कहा, हम पीडि़तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और हमें उम्मीद है इस घटना में घायल हुए लोग जल्द ठीक हो जाएंगे।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद ने जताया शोक

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने बर्लिन के क्रिसमस बाजार में भीड़ को ट्रक से रौंदने की घटना के बाद शोक जताया है। पेरिस में मौजूद ओलांद ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को एकजुटता संदेश भेजा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ओलांद के हवाले से बताया, फ्रांस इस त्रासदी को झेल रहे जर्मनी के लोगों का दुख साझा करता है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन मार्क आयरोल्ट ने जारी बयान में कहा कि वह इस हमले की खबर से भयभीत एवं चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट और पीड़ादयक क्षण में फ्रांस, जर्मनी के साथ खड़ा है।

 

 

=>
=>
loading...