Top Newsलखनऊ

नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को पीछे धकेलाः अखिलेश यादव

अखिलेश यादव, नोटबंदी, देश की अर्थव्यवस्था, लोहिया संस्थान, 11 सौ करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटनakhilesh-yadav
अखिलेश यादव, नोटबंदी, देश की अर्थव्यवस्था, लोहिया संस्थान, 11 सौ करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
akhilesh-yadav

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नोटबंदी देश की अर्थ व्यवस्था को पीछे धकेल रही है। इतिहास गवाह है कि जिन देशों में नोटबंदी जैसे फैसले किए हैं, वह देश अर्थव्यवस्था की दृष्टि से पीछे हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह बात आज राजधानी लखनऊ के लोहिया संस्थान में 11 सौ करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हर 15 दिन पर नोटबंदी जैसे बेतुके आदेश जारी कर जनता को परेशान कर रही है, गुमराह कर रही है। इसके उलट प्रदेश सरकार जनता के हित में फैसले ले रही है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सपा सरकार ने बहुत काम किया है। नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं, चक गजरिया में कैंसर संस्थान बनाया है। सीजी सिटी दूसरा शहर पूरा बसाया है। 208 का बाल मेला चिकित्सालय अभी खोला गया है। 102 और 108 एंबुलेंस सेवा ने मरीजों को नया जीवन देने में अहम भूमिका निभाई है।

सीएम अखिलेश ने कहा चुनाव आ रहा है जनता सोच विचार कर फैसला करे। समाजवादी अपने काम से आगे बढ़ रहे हैं। दूसरे दल सपा को रोकने में लगे हैं। किसान भवन में किसान बाजार का लोकार्पण करते हुए सीएम ने कहा कि अगली सरकार में किसानों के लिए मंडी के जरिए बहुत लाभ दिलाएंगे।

22 को बलिया एक्सप्रेस का लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा 22 को बलिया एक्सप्रेस का लोकार्पण करेंगे। 40 फीसदी जमीनें ले चुके हैं। बाबा रामदेव की तारीफ करते हुए कहा कि बा‍बाजी ने कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। वैसे ही काम में सपा का कोई मुकाबला नहीं। बाकी दल बताएं कि उन्होंने क्या काम किया है?

=>
=>
loading...