Independence dayNationalTop News

गणतंत्र दिवस पर स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को किया जाएंगा सम्मानित, मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल

दिल्लीः भारत को टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना की तरफ से खास सम्मान दिया जाएगा। भारतीय सेना में 4 राजपुताना राइफल्स के सूबेदार नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा।
देश बुधवार को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर सैन्य पुरस्कारों का एलान किया गया। इसमें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नीरज को भी पीवीएसएम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
बता दें कि परम विशिष्ट सेवा पदक, भारत का एक सैन्य पुरस्कार है, जिसे शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है।

चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया था। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। नीरज ने तब 87.58 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया था।

नीरज चोपड़ा भारतीय सेना के 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसके चलते इन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है लेकिन अब इन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल मिलने वाला है।

=>
=>
loading...