RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

मेरठः घर में घुसे तेंदुए को देख परिवार का हुआ बुरा हाल, हुए कमरे में कैद

मेरठ के मोदीपुरम के गांव दुल्हैड़ा की ओर से होता हुआ शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ पल्लवपुरम के क्यू पॉकेट के मकान नंबर 72 में घुस गया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। पिछले एक घंटे से परिवार कमरे में कैद है और तेंदुए की सूचना मिलने पर पुलिस व भीड़ इकट्ठा हो गई है।

मकान मालिक स्वप्निल ने बताया कि जोरदार आवाज आने पर उन्होंने खिड़की से बाहर झांक कर देखा था तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उनका पूरा परिवार बुरी तरह से डर गया और अपने आपको कमरे में कैद कर पुलिस को फोन किया। जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मली तो उन्होंने परिवार के सदस्यों को कमरे से बाहर आने से मना किया। स्वप्निल अलावा उनकी पत्नी प्रीति शर्मा, माता आभा शर्मा, भाभी और दो बच्चे घर में बंद हैं।

वहीं पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी है लेकिन एक घंटे बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। तेंदुए को सबसे पहले डॉ राजकुमार चौधरी ने भागते हुए देखा था। उन्हीं के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हुई और तेंदुआ स्वप्निल के घर में घुस गया।

 

=>
=>
loading...