City NewsCrimeRegionalमुख्य समाचार

आधी रात को घर से भागकर, खून से लथपथ बॉयफ्रेंड की गर्लफ्रेंड ने बचाई जान, देखे वीडियो

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार रात जो एक गर्लफ्रेंड ने किया, वह किसी फिल्मी स्टोरी से कम  नहीं था। घायल बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए गर्लफ्रेंड परिजनों को बिना बताए आधी रात को घर से भाग गई. वह उसके पास पहुंची और न केवल उसके शरीर पर लगा चाकू निकाला, बल्कि जख्म पर चुनरी बांधी। इसके बाद लड़की उसे लेकर अस्पताल गई और वहां उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी।

जानकारी के मुताबिक घटना दो दिन पहले की है। रात करीब 11 बजे 14 क्वार्टर का रहने वाला प्रफुल्ल कश्यप बड़े पुल पर बैठा था। इस दौरान करीब 20 लोग उसके पास आए और उसके साथ विवाद करने लगे। इन लोगों में एक लड़की भी थी। लड़की का नाम अमीषा बताया जा रहा है। ये सभी लोग प्रफुल्ल से बात करते-करते भड़क गए और उसे मारने-पीटने लगे। उसके बाद इन लोगों में से किसी ने लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसकी जांघ में घुस गया। प्रफुल्ल जैसे-तैसै वहां से भागा और अपनी गर्लफ्रेंड राजिया को कॉल कर घटना की जानकारी दी।

दूसरी ओर परिजनों को बिना बताए घर से भागी लड़की की मां ने जब फोन कर उससे पूछा की अचानक क्यों भागी। तो इस पर उसने मां से कहा कि उसके दोस्त को किसी ने चाकू मारा है। वह अस्पताल में उसका इलाज करा रही है। ये सुन मां भी अस्पताल पहुंच गई। राजिया यहां बिना किसी की परवाह किए प्रफुल्ल का इलाज कराती रही। इस मौके पर राजिया ने आरोप लगाया कि प्रफुल्ल पर हमला उसकी ही अपनी दोस्त अमीषा ने करवाया है। उसने बताया कि उसका अमीषा से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने प्रफुल्ल पर वार करवाया।

 

 

=>
=>
loading...