ऑटोमोबाइल्समुख्य समाचार

नई मारुति बलेनो की हो रही शानदार बिक्री, एक महीने में हुई 50,000 बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स

लखनऊः देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने मंगलवार को एलान किया कि नई 2022 Baleno facelift (2022 बलेनो फेसलिफ्ट) ने भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से सिर्फ एक महीने में 50,000 बुकिंग हासिल कर ली है। लेटेस्ट बलेनो को 6.35 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 9.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
मारुति बलेनो पिछले कुछ समय से देश में टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है। बलेनो का अपडेटेड मॉडल आउटगोइंग मॉडल की खूबियों पर आधारित है। वाहन निर्माता ने नई बलेनो के लिए एक सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किया है जो प्रति माह 13,999 रुपये से शुरू होती है।
नए मॉडल में हुए अन्य डिजाइन अपडेट की बात करें तो इसमें 10-स्पोक अलॉय व्हील्स, नए एलईडी रैपराउंड टेललाइट्स और एक अपडेटेड रियर बम्पर शामिल हैं। लेटेस्ट बलेनो 6 अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें नेक्सा ब्लू, लक्स बेज, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ओपुलेंट रेड और ग्रैंड्योर ग्रे जैसे रंग शामिल हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो, इसमें एक नया 9-इंच डिजिटल एचडी टचस्क्रीन सिस्टम, फर्स्ट-इन-सेगमेंट हेड-अप डिस्प्ले सहित कई फीचर्स मिलते हैं। न्यू एज बलेनो 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लास इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। यह नया इंफोटेनमेंट सिस्टम हाई डेफिनिशन डिस्प्ले, एडवांस्ड वॉइस असिस्ट के साथ यूजर इंटरफेस से लैस है।
=>
=>
loading...