Top NewsUttar Pradesh

बांदा से लखनऊ जा रहा मुख्तार अंसारी का वज्र वाहन हुआ खराब, बेटे ने जताई अनहोनी की आशंका

लखनऊ: बाहुबली मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल से पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। इस बीच मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चल रहा वज्र वाहन अचानक खराब हो गया। वज्र वाहन में चल रहे स्टाफ ने पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी। लोकल पुलिस ने गाड़ी के मैकेनिक को बुलाया है। जिसके बाद मैकेनिक ने वाहन को धक्का देककर किसी तरह रवाना किया। बता दें कि मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस से लखनऊ लाया जा रहा है। एंबुलेंस मुख्तार अंसारी के साथ फार्मेसिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं।

मुख्तार की शत्रु संपत्ति हथियाने के मामले में लखनऊ की कोर्ट में पेशी होनी है जिसके चलते टीम उनको बांदा से लेकर लखनऊ ले कर आ रही है। इसी बीच रविवार को अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

सोमवार सुबह 7.30 बजे पुलिस मुख्तार को लेकर बांदा जेल से निकली है। इससे पहले रविवार रात 12 बजे से बांदा जेल में अचानक हलचल बढ़ गई थी। रात को पहले एंबुलेंस और फिर खुद DM-SP जेल पहुंचे थे। बता दें कि अब्बास अंसारी ने पिता मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर रात भर ट्वीट किया है। इस दौरान उन्होंने कई वीडियो पोस्ट की हैं जिसमें प्रशासन के ऊपर आरोप लगाए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH