RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

मैनपुरी में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव- कोई सोच सकता है कि नींबू के लिए डकैती हो सकती हैं

मैनपुरी। मैनपुरी जिला कार्यालय पर डा. बीआर आंबेडकर के जंयती कार्यक्रम में गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह के साथ शामिल हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान दिया।

हमारे देश की दुनिया में एक सेकुलर देश के रूप में पहचान है। हर कोई अपने धर्म-जाति के रास्ते पर चलने को आजाद है। भारत में जाति का सबसे ज्यादा भेदभाव है। बाबा साहब ने मनुस्मृति को आग के हवाले किया था।

बाबा साहब ने दिया वोट का अधिकार
बाबा साहब ने ही हमें एक वोट का अधिकार दिया। अब हमारे इस एक वोट के अधिकार को भक्त लोगों से खतरा है। वोट का अधिकार छीना जा रहा है। बाबा साहब ने कहा था कि जब देश में गरीबी और अमीरी के बीच खाई बढ़ेगी तो वोट का अधिकार भी छिन जाएगा। इस चुनाव में भी धन-बल से वोट लिए गए। उन्होंने कहा कि अब देश और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी युवाओं और समाजवादियों पर है। हम सभी संकल्प लें कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हर संघर्ष करेंगे।
हर जिले में हो रही लूट

भाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था को कब सुधारेंगे। कोई सोच सकता है कि नींबू के लिए डकैती हो रही है। हर जिले में लूट हो रही है। एक जेलर ने मिलाई के नाम पर परिवार के साथ दुव्र्यहार किया। कानून व्यवस्था बदहाल है। बुलडोजर के सवाल पर कहा कि पता नहीं बुलडोजर कहा पहुंचाएगा। कहीं यह सरकार की ओर न मुड़ जाए। अयोध्या की बेटी पर अत्याचार करने वालों, बैंक में लूट करने वालों पर बुलडोजर कब चलेगा।

अपर्णा यादव का जिक्र करने पर कसा तंज

शिवपाल यादव के सवाल पर अखिलेश यादव ने पहले तो कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद जब अपर्णा यादव का जिक्र किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अच्छी बात है भाजपा हमारे परिवारवाद को खत्म कर रही है।

आजम खान के करीबियों के माेर्चा खोलने के सवाल को वह टालते रहे, फिर बोले कि जो बातें आज हो रही हैं दो महीने पहले क्यों नहीं हुईं। इससे पहले कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही।

उन्होंने कहा कि समाजवादियों का काम अन्याय के खिलाफ लड़ना है। अब किसी कार्यकर्ता के साथ अत्याचार नहीं होने देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने की भी बात कही।

=>
=>
loading...