Regionalमुख्य समाचार

गर्मी के कारण राजधानी पटना के स्कूलों की बदली टाइमिंग, अब यह होगा समय

पटनाः बिहार में दिनों-दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाओं और लू की लहरों ने लोगों के जीवन को त्रस्त कर रखा है। इस कारण अब राज्य के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार अब बिहार की राजधानी पटना में स्कूलों की खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया जाएगा। प्रशासन की ओर से अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी तो नहीं की है, लेकिन खबरों के अनुसार आज शुक्रवार को इसे लेकर आदेश जारी किए जा सकते हैं।

यह होगी नई टाइमिंग
राजधानी पटना के स्कूलों में अब सुबह 7 बजे से पढ़ाई शुरू हो सकती है। वहीं, स्कूलों को शाम 12 बजे तक बंद किया जा सकता है। इसके अनुसार अब स्कूलों को केवल 5 घंटे के लिए खोला जाएगा। यह फैसला राजधानी के सभी स्कूलों पर लागू होगा। खबर पर अधिक जानकारी प्रशासन की ओर से आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही दी जा सकेगी।

लू की चपेट में हैं राज्य के जिले
इस समय बिहार के लगभग सभी जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। तापमान की बात करें तो यह कुछ जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से पार और कुछ जिलों में इसके आस-पास तक पहुंच गया है। यही कारण है कि स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का फैसला किया जा रहा है। राजधानी पटना के बाद अन्य जिलों में भी ऐसे ही कदम उठाए जा सकते हैं। राज्य के सीएम नितीश कुमार ने भी हाल ही में प्रदेश के लोगों को गर्मी और लू से सतर्क रहने की सलाह दी थी।

 

 

=>
=>
loading...