International

पूर्वी अलेप्पो में अभी भी हजारों लोग फंसे : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, पूर्वी अलेप्पो, अरब रेड क्रीसेंट

 

संयुक्त राष्ट्र, पूर्वी अलेप्पो, अरब रेड क्रीसेंट

संयुक्त राष्ट्र, सीरियाई शहर पूर्वी अलेप्पो से सीरियन अरब रेड क्रीसेंट (सार्क) और इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेडक्रॉस (आईसीआरसी) लोगों को शहर से बहर निकालने के लिए दिन-रात प्रयासरत है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि हजारों लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने संवाददाताओं से कहा, “निकासी अभियान अभी जारी है और यह अपने अंतिम चरण में माना जा रहा है।” उन्होंने यह भी बताया कि संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि हजारों लोग अभी भी पूर्वी अलेप्पो को इलाकों में फंसे हुए हैं।

कुल मिलाकर आईसीआरसी का अनुमान है कि 15 दिसंबर तक पूर्वी अलेप्पो से 34,000 लोग निकाले जा चुके हैं।

=>
=>
loading...