International

अमेरिकी परमाणु क्षमता बढ़ानी है : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप, परमाणु क्षमता, क्रिसमस, न्यूयार्कDonald Trump

 

डोनाल्ड ट्रंप, परमाणु क्षमता, क्रिसमस, न्यूयार्क
Donald Trump

न्यूयार्क। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दुनिया के परमाणु हथियारों के प्रति गंभीर होने से पहले ही अमेरिका को अपनी परमाणु क्षमता को बहुत मजबूत बना लेना चाहिए। अपनी परमाणु क्षमता को बहुत मजबूत बना लेना है। ट्रंप ने ट्वीट किया, “अमेरिका को अपनी परमाणु क्षमता को बहुत मजबूत और विस्तरित कर लेना चाहिए, जब तक कि पूरी दुनिया परमाणु शक्ति को लेकर गंभीर हो जाए।”

ट्रंप इस समय क्रिसमस की छुट्टियों को लेकर फ्लोरिडा में हैं। ट्रंप द्वारा अपने प्रशासन के लिए अधिक नियुक्तियां और नामांकन के लिए छुट्टियों में आयोजित हो रही बैंठकों पर सब की निगाहें टिकी हैं। हालांकि शीर्ष अधिकारियों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है।

राष्ट्रपति पद के ट्रांसजीशन टीम की वेबसाइट पर ट्रंप के कर्मचारियों का कहना है कि वह विशिष्ट रूप से आपत्तिजनक परमाणु हथियारों और साइबर हमलों से उत्पन्न खतरों को लेकर सजगता बरत रहे हैं। वेबसाइट के अनुसार, ट्रंप परमाणु आयुशाला को लंबे समय तक प्रभावी बनाने के लिए उसका आधुनिकीकरण करेंगे।

=>
=>
loading...