International

अमेरिका: स्कूल में गोलीबारी कर 19 बच्चों को उतारा मौत के घाट, मारा गया हमलावर

नई दिल्ली। दक्षिण टेक्सास के एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 छोटे बच्चों और दो वयस्कों की मौत हो गई। यह घटना टेक्सास के उवाल्डे शहर के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में हुई। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में बंदूकधारी भी मारा गया। घटना स्थानीय समयानुसार करीब 12:15 बजे हुई। गोली मारने का शक एक स्थानीय किशोर पर था। घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने टेक्सास के गवर्नर से बात की और गोलीबारी की घटना के मद्देनजर हर संभव मदद की पेशकश की।

बताया जा रहा है कि शूटर रामोस ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास के बच्चों को निशाना बनाया है। इस घटना के बाद अमेरिका में 4 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। हमलावर रामोस ने पहले अपनी दादी को शूट किया और फिर स्कूल के अन्दर घुस गया। हमलावर की दादी को एयरलिफ्ट किया गया। वो अभी जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि गन लॉबी के खिलाफ कब आवाज उठायेंगे ,कब वो करेंगे जो हमें करना चाहिए। अब माता-पिता अपने बच्चों से नहीं मिल पायेंगे। आज बहुत सारी आत्माएँ कुचली गई है। हमें इसके खिलाफ एक्शन लेना पड़ेगा। हमले के शोक में अमेरिका का राष्ट्र ध्वज झुका रहेगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH