Entertainment

17 साल लिव इन में रहने के बाद हंसल मेहता-सफीना हुसैन ने रचाई शादी

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता सफीना हुसैन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों 17 साल से लिव इन में रह रहे थे। हंसल और सफीना, सैन फ्रांसिस्को-कैलिफोर्निया में शादी के बंधन में बंधे हैं।

हंसल मेहता ने कई फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘तो 17 साल बाद दो लोगों ने अपने बेटों को बड़े होते देखा और अपने सपनों का पीछा करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनियोजित था। हालांकि हमारी प्रतिज्ञाएं सच्ची थीं। आखिरकार प्यार बाकी सब चीजों पर हावी हो जाता है।’

हंसल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया,”हिच। आखिरकार।” उन्होंने एक और तस्वीर को “मॉडर्न लव” कैप्शन दिया। हंसल ने हाल ही में एंथोलॉजी मॉडर्न लव की रिलीज देखी, जिसमें उन्होंने बाई नामक एपिसोड का निर्देशन किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH