NationalTop News

राहुल ने कहा, नोटबंदी गरीबों पर चोट

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तराखंड के अल्मोड़ा, पीएम नरेंद्र मोदी, नोटबंदीrahul gandhi in rally
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तराखंड के अल्मोड़ा, पीएम नरेंद्र मोदी, नोटबंदी
rahul gandhi in rally

अल्मोड़ा में मोदी सरकार पर फिर बरसे राहुल गांधी

अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव की कगार पर खड़े उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली में कहा कि आठ नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णय नोटबंदी से गरीब लोगों पर जबरदस्त चोट पड़ी है। अब तक नोटबंदी की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उन लोगों को लोकसभा में याद करना चाहिए था।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने जो सवाल पीएम से पूछे उसका उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। गुरुवार को राहुल गांधी ने पीएम मोदी के रवैये पर तंज कसते हुए गालिब का शेर पढ़ा था। आज शुक्रवार को उन्होंने बशीर बद्र को याद करते हुए कहा कि ‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं ख़ाते बस्तियां जलाने में..’

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी रहती है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को सात हजार करोड़ रुपए नहीं दिए। जो आपका हक है। कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी से सिर्फ तीन मांग की थी। कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और अनाज का सही दाम।

राहुल ने कहा कि मोदी ने लोगों से मनरेगा छीना। हिंदूस्तान के मजदूरों को कहा कि वे गड्ढे खोदते हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उन्‍होंने आदिवासियों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने हिंदुस्तान को दो भागों में बांट रखा है। एक तरफ हिंदुस्तान के सुपर रिच एक प्रतिशत लोग 50 परिवार, दूसरी तरफ 99 फीसदी लोग गरीब लोग हैं।

उन्‍होंन यह भी कहा कि पिछले ढाई साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने एक फीसदी लोगों को फायदा पहुंचाया है। यह वही लोग हैं जो आपके साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जाते हैं। कालाधन हिंदुस्तान के 99 फीसदी लोगों के पास नहीं है।

राहुल ने कहा कि मोदी जी कितने कालेधन वालों को आपने जेल में डलवाया। उत्तराखंड में टूरिज्म को खत्म कराया। नोटबंदी के बाद टूरिस्ट भाग गए। नोटबंदी गरीबों और मजदूरों पर बमबारी की तरह है। सरकार के फैसले से किसानों को नुकसान हुआ है।

इससे पहले राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही पार्टी नेताओं, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तांबे का प्रतीक चिन्ह और ऐपण उनको भेंट करके स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि अल्मोड़ा से गांधी परिवार का गहरा नाता रहा है। राहुल राज्य के साथ दुःख और सुख में खड़े रहे। भाजपा को सिर्फ चुनावों में ही राज्य की याद आती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने राज्य के बजट में कटौती की है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के संकट में सबसे पहले खड़े रहे मोदी सरकार को युवा नेता से डर है। पीएम ने जनता को धोखा दिया है। सभी कांग्रेसी मिलकर प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

=>
=>
loading...