नई दिल्ली। आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की वृद्धि कर दी है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है।
वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी हुई है।
गैस सिलेंडर की तरह ही इसका रेग्युलेटर भी महंगा हो गया था। पहले रेग्युलेटर के लिए आपको 150 रुपए कीमत चुकानी पड़ती थी। लेकिन बाद में इसके लिए 250 रुपए अदा करने की बात सामने आई।
=>
=>
loading...