Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी ‘श्रावण मास’ की शुभकामनाएं, कहा- भोलेनाथ की कृपा बानी रहे

लखनऊ। आज से भगवान शिव के अतिप्रिय मास सावन की शुरुआत हो गई है। देशभर के शिव मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जा रही है। सावन की शुरुआत होते ही हर कोई भगवान शिव की भक्ति में सराबोर हो गया है।

सीएम योगी ने भी प्रदेशवासियों को सावन माह शुरू होने की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने कहा, देवों के देव महादेव जी का अति प्रिय पावन ‘श्रावण मास’ आज से प्रारंभ हो रहा है। सभी प्रदेश वासियों व असंख्य श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा हम सभी पर बनी रहे। सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो। जय भोलेनाथ!

बता दें कि सावन माह की शुरुआत के अवसर पर सुबह से ही शिवमंदिरों के बाहर श्रद्घालुओं की लम्बी कतारें लगी हुई हैं। लोग बड़ी संख्या में मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे और पूजा अर्चना की। प्रशासन ने शिवालयों पर भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सावन के पहले दिन को वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, लखीमपुर, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में उमड़े हुए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH