Sports

लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज चोपड़ा, 89.08 मीटर दूर फेंका भाला

नई दिल्ली। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। हाल ही में नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल दिलाया था।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के वक्त नीरज चोपड़ा चोटिल हो गए थे। फाइनल में नीरज अपनी जांघ पर पट्टी लपेटे हुए भी दिखाई दिए थे। साल 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाले नीरज अपनी चोट के कारण से 2022 में भाग नहीं ले पाए थे।

हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले नीरज चोपड़ा डायमंड लीग का ताज जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। चोपड़ा से पहले विकास गौड़ा डायमंड लीग मीटिंग में शीर्ष तीन में रहने वाले एकमात्र भारतीय हैं। गौड़ा दो बार 2012 में न्यूयॉर्क में और 2014 में दोहा में दूसरे और 2015 में शंघाई और यूजीन दो मौकों पर तीसरे स्थान पर रहे थे।

चोपड़ा ने 7 और 8 सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय भी बने। उन्होंने बुडापेस्ट, हंगरी में 2023 विश्व चैंपियनशिप के लिए भी 85.20 मीटर क्वालीफाइंग मार्क को तोड़कर क्वालीफाई किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH