National

ट्विटर पर विदेश मंत्रालय के 10 लाख फॉलोअर्स

360 डिग्री वीडियो, ट्विटर, सोशल नेटवर्किंग कंपनी, इंटरैक्टिव वीडियोtwitter

 

ट्विटर, विदेश मंत्रालय, फॉलोअर्स
twitter

नई दिल्ली | विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का एक और मुकाम हासिल कर लिया है। मंत्रालय के ट्विटर हैंडल ‘एटदरेटडिप्लोमेसी’ के दस लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “डिजिटल उपलब्धियों के साल में एक और उपलब्धि! हमारे ‘एटदरेटडिप्लोमेसी’ के दस लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं।” मंत्रालय को इस साल सोशल मीडिया के प्रयोग के लिए डिजिटल इंडिया अवॉर्ड भी मिला था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके विदेशों में परेशानी में फंसे भारतीयों की मदद करने और उनके मंत्रालय से जुड़ी किसी भी मदद के लिए विश्वभर में सराहना की गई है। ट्विटर पर उनके फालोअर्स की संख्या 68 लाख हो चुकी है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को एक नई सेवा ‘ट्विटर सेवा’ शुरू की जिसके जरिए नागरिकों के ट्वीट्स का तत्काल, पारदर्शी और बड़े पैमाने पर जवाब दिया जा सकेगा।

ट्विटर सेवा के साथ विदेशों में भारतीय दूतावासों के 198 और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों के 29 ट्विटर खाते जोड़े गए हैं। इस सेवा के माध्यम से जनता के सवालों और शिकायतों का प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया जा सकेगा।

=>
=>
loading...