International

नेपाल: माउंट मानसलू में हिमस्खलन से दो पर्वतारोहियों की मौत, 12 घायल

नई दिल्ली। माउंट मानसलू के एक बेस कैंप में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई, तो वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल हुए लोगों में भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर भी थे।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटन विभाग ने सोमवार सुबह 11:30 पर हिमस्खलन होने की पुष्टि की, जिसमें दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों में से एक भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर भी हैं। वहीं एक मृतक की पहचान पर्वतारोहण सहायक अनूप राय के तौर पर की गई है। सूत्रों के मुताबिक ‘सेवन समिट ट्रैक्स’, ‘सातोरी एडवेंचर’, ‘इमेजिन नेपाल ट्रेक्स’, ‘एलीट एक्सपीडिशन’ और ‘8के एक्सपीडिशन’ के शेरपा पर्वतारोही और अन्य लोग इसमें घायल हो गए हैं।

हिमस्खलन माउंट मानसलू के चौथे शिविर के ठीक नीचे के मार्ग पर उस समय हुआ जब पर्वतारोही उच्च शिविरों में रसद (लॉजिस्टिक) ला रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और उनके शेरपा गाइड दोनों को मामूली चोटें आईं हैं तथा वे लोग अब सुरक्षित हैं। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और विभिन्न हेलीकॉप्टर सेवाएं लोगों की तलाश में जुटी हैं। लेकिन खराब मौसम होने के कारण बचाव दल के प्रयासों में बाधा आ रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH