InternationalTop News

PM मोदी को UAE राष्ट्रपति का फोन, जन्मदिन पर दी बधाई, भारत-UAE रिश्तों को और मजबूत करने पर मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन किया। बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने भारत और UAE के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बातचीत में ऊर्जा, रक्षा, तकनीक, निवेश और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने विचार साझा किए।

PM मोदी ने UAE राष्ट्रपति का जताया आभार

UAE राष्ट्रपति से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उनका आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का फोन करना और जन्मदिन की शुभकामनाएं देना उनके लिए खास है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता कायम रखने के प्रयासों पर भी बातचीत हुई।

भारत की BRICS अध्यक्षता पर भी हुई चर्चा

बातचीत के दौरान UAE के राष्ट्रपति ने भारत की सफल BRICS अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। इसके जवाब में पीएम मोदी ने BRICS शिखर सम्मेलन में UAE के क्राउन प्रिंस शेख खालिद की भागीदारी की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत की अध्यक्षता के दौरान BRICS में ठोस परिणाम हासिल करने में UAE की ओर से मिले सहयोग और साझेदारी की भी प्रशंसा की।

पश्चिम एशिया के हालात पर दोनों नेताओं ने की चर्चा

फोन पर हुई बातचीत में पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने और आपसी समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है और क्षेत्र के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं सामने आ रही हैं।

होर्मुज के बाद बाब अल-मन्दब को लेकर बढ़ी चिंता

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के बाद अब बाब अल-मन्दब को लेकर भी चर्चा तेज है। यह समुद्री मार्ग एशिया, यूरोप और अफ्रीका के बीच

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH