Top NewsUttar Pradesh

अयोध्या में लगेगी भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा

अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। ये प्रतिमा विश्व में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद भगवान राम की ये प्रतिमा अयोध्या में लगाई जाएगी। मूर्ति बनाए का जिम्मा स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वाली कंपनी पदम श्री पुरस्कार से पुरस्कृत सुतार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया जाएगा।

भगवान राम की ये विशालकाय प्रतिमा राजाराम के रूप में बनाई जाएगी, जिसकी ऊंचाई 251 मीटर होगी। 51 मीटर का मूर्ति का बेस होगा, जिसके अंदर एक म्यूजियम मंदिर भी होगा। मूर्ति के ऊपर विशाल छत्र होगा और राजा राम की मूर्ति के दाहिने हाथ में तीर होगा तो वहीँ बाएं हाथ में धनुष होगा।

बता दे कि नवंबर 2018 में ही मूर्ति के स्वरूप का चयन हो चुका है। राम मंदिर निर्माण के बाद मूर्ति बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH