Sports

India vs SA: भारतीय गेंदबाजों का कहर, दक्षिण अफ्रीका 49/4

नई दिल्ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। 7 रनों के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिर गया। क्विंटन डी कॉक 6 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरते रहे। इस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 49 रन है।

डेविड मिलर पहली बार दक्षिण अफ्ऱीका की कप्तानी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्ऱीका की टीम में तीन बदलाव हैं, कगिसो रबाडा, वेन पार्नेल और केशव महाराज आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : शिखर धवन, शुभमन गिल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंग्टन सुंदर, शाहबाज अहमद, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्ऱीका : क्विंटन डिकॉक, यानेमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, एंडिले फेहुक्वायो, ब्योर्न फोर्टिन, अनरिख नॉर्खिये

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH