Regional

चंडीगढ़ सहित पड़ोसी क्षेत्रों में बारिश

चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, बारिश

 

 चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, बारिश

चंडीगढ़| चंडीगढ़ सहित पंजाब एवं हरियाणा के कई क्षेत्रों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। इस बारिश से क्रिसमस के मौके पर शिमला और कसौली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने की योजना बनाने वालों को कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह इस सीजन की पहली बारिश है।चंडीगढ़ में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई।हाल के दिनों में यह क्षेत्र घने कोहरे से ढका हुआ है जिससे सड़के, रेल एवं वायु यातयात प्रभावित हुआ है।

=>
=>
loading...