NationalTop News

श्रद्धा हत्याकांड: पुलिस को मिली आरोपी आफताब की पांच दिन की रिमांड

नई दिल्ली। दिल्ली के महरौली में मुंबई की श्रद्धा वालकर की नृशंस हत्या मामले में आरोपी आफताब को साकेत कोर्ट ने पांच दिन की दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। आरोपित की वीडियो कान्फेंस के जरिए पेशी हुई। आरोपित की पांच दिन की रिमांड बृहस्पतिवार को खत्म हो गई थी, इसलिए पुलिस ने कोर्ट से जांच के लिए आफताब की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी।

वहीं, आरोपित को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने से वकील भड़क गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित पर संभावित हमले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए आफताब की पेशी की। इसी पर वकील भड़क गए हैं। वो पुलिस पर आरोपित को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगा रहे हैं।

CCTV फुटेज के जरिए शव की तलाश कर रही पुलिस

बता दें कि पुलिस को अभी तक श्रद्धा का शव या वह हथियार नहीं मिला है, जिससे आफताब ने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर उन्हें दिल्ली के छतरपुर और महरौली इलाकों में फेंका था। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वे श्रद्धा की हत्या से तीन दिन पहले उनके किराए पर लिए गए फ्लैट के पास लगे कैमरों से फुटेज जुटा रहे हैं।

करीब सात महीने बाद हुआ खुलासा

महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली श्रद्धा वालकर दिल्ली के महरौली में किराए के घर में लिव-इन-पार्टनर आफताब के साथ रहती थी। आरोपित ने श्रद्धा की हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर दिए। इसके बाद एक नया फ्रिज लेकर शव के टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया था। फिर वह हर दिन बैग में शव के टुकड़े को रखकर महरौली के जंगल में फेक आता था। आरोपित ने ऐसा 18 दिनों तक किया। आरोपित ने यह घटना जुलाई में की थी।

आफताब की वजह से पिता से टूटा था रिश्ता

वर्ष 2021 में मां के निधन के बाद श्रद्धा आफताब को लेकर घर गई थी। श्रद्धा मुंबई में आफताब से मिली थी और अपने माता-पिता को छोड़कर दिल्ली रहने आ गई थी। जब काफी दिनों तक पिता की बेटी श्रद्धा से बात नहीं हुई (और सोशल मीडिया पर अपडेट नहीं था) तो उन्होंने मुंबई में पुलिस से शिकायत की। फिर दिल्ली में श्रद्धा का पता चलने पर मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस से जांच में मदद मांगी। श्रद्धा और आफताब मुंबई में ही मिले थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH